Breaking News

नए वायरस डेल्टा प्लस की मुंबई मे दस्तक

नए वायरस डेल्टा प्लस की मुंबई मे दस्तक

मुंबई = कोरोना वायरस के नये रूप वेरिएंट डेल्टा प्लस के केस मुंबई मे भी मिलने की राज्य  सरकार द्वारा पुष्टि की गयी है। मुंबई से भेजे गये दो सैपल में नए वेरिएंट की पुष्टि हुई है। सोमवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने इसकी जानकारी दी है। हालाकी मनपा अधिकारीयों का कहना है की उनको रिपोर्ट नही मिली है इसमे कुछ समय लगेगा ।  महाराष्ट्र राज्य मे रत्नागिरी मे 9 , जलगांव मे 7 , पालघर मे 1 , सिंधदुर्ग मे 1 और ठाणे मे 1 सैपल डेल्टा प्लस की पुष्टी की जानकारी भी राजेश टोपे द्वारा दी गयी । हालाकी मुंबई मे मरीजो की संख्या मे काफी कमी आयी है। वही राज्य मे मृत्यु दर भी कम हो रही है। राज्य मे टेस्टिंग की संख्या में भी भारी गिरावट हुई है। कोरोना के केस मे कमी राज्य के लिए अच्छी खबर है वही राज्य सरकार इस बिमारी पर रोकथाम के लिए जरूरी सारी उपाय योजना कर रही है।


Most Popular News of this Week