
टैक्सी ड्राइवर की ट्रैन में मौत
मुंबई। पिछले दिनों मुंबई से जा रहे विष्णुगढ़ के युवक की मौत बीच रास्ते में ही ट्रेन में हो गई। मृतक जीवाधन साव (४५) प्रखंड के बंद खारो गांव का रहने वाला था। प्राप्त जानकारी के अनुसार जीवाधन मुंबई में रहकर टैक्सी ड्राइवर का काम करते थे। कुछ दिनों पूर्व वह बीमार हो गए। यहां इलाज के बाद भी उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो अंत में उसने घर जाने का फैसला किया। बीमार अवस्था में हीं बीते सोमवार को वह ट्रेन से घर जाने लगा। इस बीच छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्टेशन पहुंचने पर उसकी स्थिति और बिगड़ गई। इस दौरान वह ट्रेन में हीं उसने दम तोड़ दिया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरपीएफ द्वारा मृतक के घरवालों को सूचना दी गई। इसके बाद उसके घर में कोहराम मच गया। जानकारी पाकर पूरे गांव शोक में डूब गया।