
नहाने गए ८ लड़कों में दो की खाड़ी में डूबने से हुई मौत
नहाने गए ८ लड़कों में दो की खाड़ी में डूबने से हुई मौत
मुंबई। बच्चों को अपने अभिभावकों द्वारा ज्यादातर बताए हुए मार्ग का अनुसरण करने पर थोड़ा परेशानी होती है, लेकिन कभी-कभी उनकी सूझ-बूझ फिट समयानुरूप नहीं हो पाती और लेने के देने पड़ जाते हैं। बहरहाल मलबार हिल के पीडीपी गार्डन के पीछे के खाड़ी में ८ लड़के नहाने के लिए गए थे। उनके डूब जाने की घटना बीते सोमवार की शाम हुई। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मदद कार्य के साथ घटनास्थल पर पहुंची। बताया गया है कि यह सभी आठ लड़के दोस्त हैं। ये सभी सोमवार की शाम नहाने के लिए मलबार हिल के पीडीपी गार्डन के पीछे खाड़ी में उतरे थे। इसी दौरान ८ लड़कों के डूब जाने की घटना हुई। लड़कों को ढूंढने का काम स्थानीय युवकों ने किया। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने पानी में डूब रहे ६ लड़कों को सकुशल बाहर निकाला। उन्हें हॉस्पिटल में उपचार के लिए ले भर्ती कराया गया है। इस घटना में दो लड़कों की मौत हो गई है। इस घटना को लेकर परिसर में हलचल मच गई है। इस मामले में मलबार हिल पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है