Breaking News

तकनीक सहारे से महिला यात्रियों को मिल सकी मदद

तकनीक सहारे से महिला यात्रियों को मिल सकी मदद

मुंबई।  । मानवता की सीख हमको हरदम दी जाती रहती है। इसके बाद भी एक मानवताहीन की घटना बीते सोमवार की रात को एक ट्रेन में दिखाई दी। दरअसल छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की दो लड़कियां मुंबई-हावड़ा मेल की एसी-३ बोगी में सफर कर रही थीं। इस दौरान एक युवक लड़कियों को परेशान करने लगा। लड़कियों को जब ट्रेन के लोगों से मदद नहीं मिली, मानवताहीन लोग दिखाई पड़े तो उन्होंने सीधे बिलासपुर आईजी रेंज रतनलाल डांगी को ट्वीट कर दिया। आईजी को ट्वीट कर उन्होंने अपनी परेशानी बताई और साथ ही मदद मांगी। इस दौरान बच्चियों ने अपनी बोगी, सीट नंबर सहित सारा ब्योरा दिया।
गौरतलब हो कि बिलासपुर रेंज आईजी के सरकारी नंबर पर मैसेज आया, जिस पर लिखा था सर हम लड़कियां मुंबई के लिए निकले हैं और रास्ते में हैं। हम लोग मूलतः कोरबा के रहने वाले हैं। हमारे कंपार्टमेंट में एक लड़का बत्तमीजी से हम दोनों को घूर रहा है और रोकने-टोकने पर गाली भी दे रहा है। उन लड़कियों ने आईजी से मदद की गुहार लगाई। इस मैसेज के साथ ही लड़कियों ने गाड़ी नंबर और बर्थ नंबर भी दे दिया था। यह मैसेज मिलते ही आईजी बिलासपुर ने ट्विटर हैंडल से जीआरपी मुंबई को ट्वीट किया और कुछ ही देर में जीआरपी मुंबई ने उस मैसेज पर कार्यवाही करते हुए युवतियों को परेशान कर रहे युवक को बुरी तरह फटकार लगाते हुए दूसरी बोगी में रवाना कर दिया। इस दौरान रेंज आईजी रतनलाल डांगी ने कहा कि कोरबा की जिन महिला यात्रियों ने मुझसे मदद मांगी, उनसे कोई मैं व्यक्तिगत रूप से पहचानता हूं, लेकिन मुझे लगता है यह पुलिस पर स्वाभाविक भरोसे का मसला है। मुझे उनकी सूचना पर कार्यवाही करनी थी, मैंने तकनीक का सहारा लिया और तकनीक पर मेरा भरोसा भी सही साबित हुआ, उन महिला यात्रियों को मदद मिल गई।


Most Popular News of this Week