Breaking News

एम्स से डिस्चार्ज होकर घर लौटे डॉ मनमोहन सिंह

एम्स से डिस्चार्ज होकर घर लौटे डॉ मनमोहन सिंह

मुंबई। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की १३ अक्टूबर को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें एम्स के काडिNयो-न्यूरो केंद्र के निजी वार्ड में भर्ती कराया गया था और वह डॉ नीतीश नाइक के नेतृत्व में ह्रदय रोग विशेषज्ञों की टीम की देख-रेख में थे, लेकिन अब डॉ मनमोहन सिंह दिल्ली के एम्स अस्पताल से डिस्चार्च हो गए हैं। उन्हें बीती रविवार शाम को डिस्चार्ज दिया गया। अब उनकी पत्नी गुरशरण कौर ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी हैं। उन्होंने बताया है कि डॉ मनमोहन सिंह घर आ गए हैं और डेंगू से रिकवर कर रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने अस्पताल के सभी डॉक्टर्स को धन्यवाद भी दिया है। उन्होंने एम्स के सभी डॉक्टर्स, नर्स, सपोर्ट स्टाफ और सारे शुभचिंतकों को भी को खास धन्यवाद, जिन्होंने डॉ मनमोहन सिंह के जल्द ठीक होने के लिए इतना समर्थन दिया और कड़ी महनत की। जैसा कि श्री सिंह के भर्ती होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर मनहोन सिंह के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की थी।


Most Popular News of this Week