
बॉलीवुड और भोजपुरी की दोनों हस्तियों ने एक साथ छठ पर मचाया धमाल
बॉलीवुड और भोजपुरी की दोनों हस्तियों ने एक साथ छठ पर मचाया धमाल
बॉलीवुड और भोजपुरी की दोनों हस्तियों ने एक साथ छठ पर मचाया धमाल
मुंबई। किसी भी कार्य में चरम पर पहुंचने वाले दो दिग्गज एक साथ अपनी ताकत दिखाएंगे तो बवाल मच ही जाएगा। अरे बबुआ हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम और भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की। दरअसल इन दिनों जोड़ियों ने एक साथ छठ के पूर्व ही ‘जय छठी मईया’ का जो भोजपुरी गाना गाया है। वह कुछ ही घंटों के अंदर धमाल मचा कर रख दिया। सोनू निगम ने अब भोजपुरी इंडस्ट्री में भी कदम रख लिया है। उन्होंने पवन सिंह के मिलकर एक भोजपुरी गाना गाया है, जो जमकर वायरल हो गया है। बताते चलें कि सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर गाना रिलीज होने की जानकारी फैंस को दी है। उन्होंने गाना शेयर करते हुए लिखा- छठ के पावन अवसर पर आप सबके लिए मेरा पहला छठ गीत मेरे छोटे भाई पवन सिंह के साथ।