Breaking News

पालघर में चार दिन से लापता महिला की पत्थरो से कुचलकर जघन्य हत्या

पालघर में चार दिन से लापता महिला की पत्थरो से कुचलकर जघन्य हत्या

पालघर में चार दिन से लापता एक विवाहिता का पुलिस ने शव बरामद किया है। महिला की पत्थरों से कुचलकर जघन्य हत्या की गई। मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक महिला की पहचान पालघर के करीब खारेकुरण गांव की निवासी आरती मनीष पाटील (30) के रूप में की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक आरती का विवाह 2019 में मनीष पाटील के साथ हुआ था। आरोप है,कि ससुराल वाले आरती को काफी परेशान किया करते थे। जिससे परेशान होकर वह अपने मायके नागझरी आ गई। जिसके बाद मनीष अपने ससुराल पहुँचा और आरती और उसके परिजनों को आश्वसन दिया कि अब उसे कोई परेशान नही करेगा। जिसके बाद मनीष,आरती को लेकर खारेकुरण आया। आरती पिछले चार दिन से लापता थी। जिसकी शिकायत पालघर पुलिस से की गई थी। पुलिस ने आरती का शव एक खेत से बरामद किया। आरती के चेहरे को बुरी तरह पत्थरो से कुचल कर हत्या की गई थी। आरती के जघन्य हत्या के मामले के सामने आने के बाद पालघर में सनसनी मच गई।

आरती के हत्यारों को मिले कड़ी सजा
आरती पाटील की हत्या का आरोप उसके परिजनों ने उसकी ससुराल वालों पर लगाते हुए उन पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। हांलकि पालघर पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर तेजस देसले (22) नामक आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी है।


Most Popular News of this Week