Breaking News

जल शक्ति मंत्री डॉ.महेंद्र सिंह ने कमल नौका यात्रा को दिखाई हरी झंडी

जल शक्ति मंत्री डॉ.महेंद्र सिंह ने कमल नौका यात्रा को दिखाई हरी झंडी


कानपुर/मुंबई।
 डॉ. महेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश बीजेपी के जाने-माने नेता हैंं। इनकी पकड़ सभी जातियों में मानी जाती है और समय-समय पर सभी जाति के लोगों के साथ कोई न कोई कार्यक्रमों के माध्यम से अपनत्व का अवसर जाया नहीं जाने देते। इसी तरह पिछले दिनों कानपुर में मछुआरा समाज को जोड़ने की कवायद में भारतीय जनता पार्टी ने कमल नौका यात्रा निकाली। गंगा बैराज स्थित अटल घाट पर उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कमल नौका यात्रा को हरी झंडी दिखाई। गंगा किनारे रहने और गंगा से ही अपनी आजीविका चलाने वाले निषाद, बिंद और मछुआरा समाज के लोगों के बीच भारतीय जनता पार्टी अपनी पैठ और मजबूत करने का प्रयास कर रही है। इस पर मोबाइल के माध्यम से हुई बात के दौरान डॉ. महेंद्र सिंह ने कार्यक्रम के बारे में अवगत करवाया।
गौरतलब हो कि कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के जनशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले साढ़े ४ साल में जितने अधिक कार्य निषाद जाति के लिए हुए हैं, उतनी पहले कभी नहीं हुए। उन्होंने कहा कि पूरा निषाद समुदाय भारतीय जनता पार्टी के साथ है और भारतीय जनता पार्टी अगले विधानसभा चुनाव में साढ़े तीन सौ सीटें जीतकर फिर से उत्तर प्रदेश को सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि १९७०- ७१ में सरयू नदी पर जो परियोजना प्रारंभ हुई थी, उसे इस वर्ष उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पूरा करने जा रही है, इसमें पूर्वांचल के ९ जिले कवर किए जाएंगे।
ज्ञात हो कि इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के मत्स्य प्रकोष्ठ द्वारा किया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के झंडों से सजी नाव में बैठकर जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह सहकारिता राज्यमंत्री संगीता बलवंत, मत्स्य मंत्री जयप्रकाश ने भी यात्रा शुरू की। करीब १३ किलोमीटर लंबी इस यात्रा में अलग-अलग घाटों पर नामों के स्वागत की भी तैयारी की गई है। गोलाघाट पर पहुंचने के बाद वहां भी सभा की व्यवस्था की गई थी।


Most Popular News of this Week