
जिंदगी की जंग हार गए कैप्टन वरुण सिंह
मुंबई। कुन्नूर हेलिकॉप्टर हादसे में गंभीर रूप से घायल भोपाल के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का बुधवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार भोपाल में किया जाएगा। ग्रुप कैप्टन के पिता रिटायर्ड कर्नल केपी सिंह एवं परिवार यहां इन्नर कोर्ट कॉलोनी में निवास करता है। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का शव भोपाल ले जाया जा रहा है। उनके अंतिम संस्कार के लिए स्वजन कन्हौली गांव से भोपाल के लिए रवाना हो गए है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक कैप्टन वरुण सिंह की पार्थिव देह गुरुवार शाम वायुसेना के विशेष विमान से भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेगा। शुक्रवार को उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। जिला प्रशासन इसकी तैयारियां शुरू कर दी है।