Breaking News

यह तो सिर्फ ट्रेलर है : एकनाथ खडसे

यह तो सिर्फ ट्रेलर है : एकनाथ खडसे

मुंबई। भाजपा भले ही आज सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, लेकिन भाजपा से किनारा पकड़ने वाले बागी नेता अब अपना रंग दिखाना चालू कर दिए हैं। दरअसल पिछले दिनों उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव जिले के भुसावल, सावदा और फैजपुर नगर निकायों के कम से कम ३२ भाजपा पार्षद शुक्रवार को राकांपा में शामिल हो गए। पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यहां महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की मौजूदगी में पार्षद राकांपा में शामिल हुए हैं। माना जाता है कि ये नगरसेवक खडसे के समर्थक थे, जिन्होंने खुद पिछले अक्तूबर में भाजपा छोड़कर और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। एकनाथ खडसे ने इस मौके पर कहा, यह तो सिर्फ ट्रेलर है। जिले में भाजपा का एक बड़ा तबका राकांपा में शामिल हो जाएगा। इनमें से २१ पार्षद भुसावल नगर परिषद से हैं। आठ और तीन नगरसेवक क्रमश: सावदा और फैजपुर नगर पालिका से हैं। 



Most Popular News of this Week