Breaking News

वीबीए के उपाध्यक्ष अयूब हुंगुंद ने आगे भी धरना-प्रदर्शन करने पर दिया जोर

वीबीए के उपाध्यक्ष अयूब हुंगुंद ने आगे भी धरना-प्रदर्शन करने पर दिया जोर

मुंबई। स्थानीय निकाय चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को २७ प्रतिशत आरक्षण देने में विफल महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ पिछले दिनों वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) ने प्रकाश अंबेडकर के नेतृत्व में मुंबई के आजाद मैदान में धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। मोर्चा आजाद मैदान से शुरू होकर विधान सभा भवन पहुंचा। ऐसी जानकारी देते हुए वीबीए के उपाध्यक्ष अयूब हुंगुंद ने एक औपचारिक मुलाकात के दौरान कहा कि इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ हमको भी गिरफ्तार करके बाद में छोड़ दिया गया था। बहरहाल प्रकाश अंबेडकर के आदेश पर हम सब आगे भी धरना-प्रदर्शन को तैयार हैं।     



Most Popular News of this Week