देश
कांग्रेस के १३७ वें स्थापना दिवस समारोह में हुआ अपशकुन
कांग्रेस के १३७ वें स्थापना दिवस समारोह में हुआ अपशकुन
नई दिल्ली। अपशकुन को कोई माने या न माने, लेकिन आज कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ अपशकुन की घटना घट गई। दरअसल कांग्रेस के १३७वें स्थापना दिवस समारोह में अजीब वाकया सामने आया। दरअसल, पार्टी कार्यालय पर स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया था, इसमें कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के साथ कार्यकर्ता भी शामिल हुए थे। समारोह के दौरान जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ध्वजारोहण कर रही थीं, तो कांग्रेस का झंडा ही नीचे गिर गया। इस घटना का एक वीडियो आने के बाद से लोगों में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो बार से लगातार लोकसभा चुनाव में हारने के कारण कांग्रेस अब बेरोजगारी और सरकारी कंपनियों के निजीकरण के मुद्दे पर हल्ला बोलेगी। साथ ही जिला और ब्लाक स्तर पर चाय-पान की दुकानों तक पार्टी का पक्ष रखने का भी जरिया ढूढ़ा जा रहा है।