चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आप की बल्ले-बल्ले
चंडीगढ़। चुनाव चाहे जो हो, उसमें जीत से मतलब होता है। इसी तरह इस बार आप पार्टी के लिए मतदाताओं ने अपना भरोसा दिखाया। दरअसल चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पार्षद पद की कुल ३५ में से सर्वाधिक १४ सीटों पर जीत दर्ज की। भाजपा को १२ और कांग्रेस को आठ सीटों पर जीत नसीब हुई। एक अदद सीट शिरोमणि अकाली दल के खाते में आई है। सोमवार को नतीजे घोषित होने के बाद मेयर पद पर आप का कब्जा होने की संभावना बढ़ गई है। सबसे ज्यादा नुकसान भाजपा को हुआ है। इस चुनाव में भाजपा अपने किसी भी दिग्गज को चुनाव नहीं जिता पाई।
कुल सीटें : ३५
आम आदमी पार्टी : १४
भाजपा : १२
कांग्रेस : आठ
शिअद : एक