वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़, 12 लोग मारे गए
जम्मू , वैष्णो देवी मंदिर में साल 2022 के पहले ही दिन भगदड़ के चलते हुए दुखद हादसे की वजह कुछ युवकों के बीच विवाद था। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस बारे में बताते हुए कहा कि गेट नंबर तीन पर कुछ नौजवानों में कुछ बहस हुई थी और फिर इनमें से किसी को धक्का दिया गया और इस दौरान लोग भागने लगे। इस विवाद के चलते भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई और 12 लोग मारे गए। इस हादसे में 14 लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें वैष्णो देवी नारायणा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
नाम शहर का नाम
ऋषिकेश(23) मुंबई
विकास तिवारी(35) मुंबई
सुमित(29) पठानकोट, पंजाब
आयुष(25) चन्नी, जम्मू
कपिल(25) दिल्ली
नितिन गर्ग(30) गंगा नगर, राजस्थान
अज्ञात (35)
किरन(18) हरियाणा
आशीष कुमार जायस(25) प्रयागराज, यूपी
भवर लाल पाटिदा(47) मंदसौर, एमपी
साहिल कुमार(22) आरएस पुरा, जम्मू
अज्ञात(25)
अधाया महाजन(16) चन्नी हिम्मत
प्रशांत हाडा(30) जयपुर, राजस्थान
सरिता(42) दिल्ली