
मुंबई में कोरोना के नये १५००० से ज्यादा पहुंचा केस
मुंबई में कोरोना के नये १५००० से ज्यादा पहुंचा केस
मुंबई। मुंबई ने आज कोरोना मामलों में दूसरी लहर की अपनी सीमा को पार कर लिया। २४ घंटे के भीतर देश की आर्थिक राजधानी में १५१६६ कोविड केस सामने आए हैं।
गौरतलब हो कि महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के २६,५३८ नए मामले सामने आए। पिछले २४ घंटे में ८ कोरोना मरीजों की बीमारी से मौत हो गई। मुंबई में एक दिन में कोरोना के १५,१६६ मामले मिले, जो कि अब का सर्वाधिक है। यहां ३ मरीजों की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नये मामले पिछले दिन की तुलना में ४३.७१ प्रतिशत बढ़ गए। दूसरी तरफ महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना मामलों के चलते सरकार ने १५ फरवरी तक कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद करने का फैसला किया है। उच्च शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने बताया कि इस दौरान सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेज में सभी एग्जाम ऑनलाइन कराए जाएंगे।
ज्ञात हो कि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना की स्थिति गंभीर होती जा रही है। पिछले तीन दिनों में अलग-अलग अस्पतालों के कुल २३० रेजिडेंट डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, वहीं बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) के ६० कर्मचारियों के बाद ६ और कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं।