
गैस लीकेज होने से लगी आग, ३ घायल
मुंबई। मुंबई के अंधेरी ईस्ट इलाके में बीते बुधवार शाम गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण आग लग गई। इस हादसे में तीन लोग जख्मी हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह जानकारी बृहन्मुंबई नगर निगम की तरफ से दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार आग लगने का यह हादसा साकीनाका के जैन सोसाइटी में हुआ। सूचना मिलने के तुरंत बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए और आधे घंटे के भीतर आग को बुझा दिया। ३८ वर्षीय युवक सलीम अंसारी, इस आग में बुरी तरह झुलस गए हैं। उनका इलाज सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है, वहीं दो अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में ही हो रहा है।