Breaking News

बेटी से छेड़छाड़ बहु से गैंगरेप , पुलिस ने बताया झूठा मामला

बेटी से छेड़छाड़ बहु से गैंगरेप , पुलिस ने बताया झूठा मामला

आजमगढ़ में  स्थित कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ गैंगरेप हुआ। पीड़िता के ससुर के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। 

दुष्कर्म की शिकार महिला और उसके ससुर को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में कप्तानगंज पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग की धारा में चालान किया है। उधर, कप्तानगंज पुलिस ने बलात्कार के आरोप को फर्जी बताया है।

ज्ञात हो की अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला के ससुर ने बताया कि बृहस्पतिवार रात उसकी बहू और पुत्री नित्यक्रिया के लिए खेत की तरफ गई थीं। इस दौरान पहले से घात लगाकर छिपे पांच लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। वे उनके साथ छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर उसकी पुत्री की जमकर पिटाई की। बेटी किसी प्रकार उनके चंगुल से निकल भागी। इस बीच दो लोगों ने उसकी बहू के साथ दुष्कर्म किया। बेटी घर पहुंची और घरवालों को पूरी बात बताई। जब तक घरवाले मौके पर पहुंचते, आरोपी मौके से भाग चुके थे।

घटना की जानकारी होने पर ससुर जब एक आरोपी के घर पूछताछ करने के लिए गए तो उन पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने जगदीश यादव और रामकिसुन को गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया है। उधर, कार्यवाहक थानाध्यक्ष कप्तानगंज प्रभाकर शुक्ला ने बताया कि बलात्कार का आरोप फर्जी है। मौके पर सिर्फ मारपीट का मामला सामने आया है।


Most Popular News of this Week