Breaking News

बढ़ा मानदेय मिलने पर बोली आशा कार्यकर्ता,वर्षो से हो रही मांग को उद्धव सरकार ने किया पूरा

बढ़ा मानदेय मिलने पर बोली आशा कार्यकर्ता,वर्षो से हो रही मांग को उद्धव सरकार ने किया पूरा

बढ़ा मानदेय मिलने पर बोली आशा कार्यकर्ता,वर्षो से हो रही मांग को उद्धव सरकार ने किया पूरा


कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई में अग्रिम मोर्चे पर तैनात रही 

आशा कार्यकर्ताओं का जुलाई से दो हजार से मानदेह बढ़ाकर  4000 कर उद्धव सरकार ने उन्हें एक खास तोहफा दिया है।आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार के इस कदम की सराहना की है। इस संबंध में जब पालघर की आशा कार्यकर्ताओं से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि हम वैसे ही काफी दिक्कतों में चल रहे हैं, इसी के चलते हमने पहले भी आंदोलन किया था, लेकिन तब सरकार ने ज्यादा कुछ नहीं किया। लेकिन उद्धव सरकार ने अब उनके मानदेह में वृद्धि कर उन्हें थोड़ी राहत जरूर दी है। एक आशा कार्यकर्ता ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उनके पति की नौकरी चली गई। ऐसे में इस संकट की स्थिति में अपने परिवारों के लिए वह एकमात्र सहारा हैं। बढ़ा मानदेय संजीवनी का काम करेगा।

बतादे कि कोरोना महामारी के ख़िलाफ़ जारी लड़ाई में डॉक्टरों की ही तरह आशा कार्यकर्ताओं को भी अनिवार्य रूप से कार्य पर लगाया गया था। लेकिन कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई में अग्रिम मोर्चे पर तैनात आशा कार्यकर्ता बेहद गंभीर और जोखिम भरी परिस्थितियों में कम भुगतान पर काम कर रही। आशा कार्यकर्ताओं का एक बड़ा वर्ग सामाजिक रूप से वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंध रखता है। पालघर जिले में करीब 2200 आशा कार्यकर्ता है। जिनमे से करीब 200 आशा कार्यकर्ता वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में सेवाएं दे रही है

उद्धव सरकार द्वारा मानदेय बढ़ाने पर कार्यकर्ताओं को काफी राहत मिली है। कार्यकर्ता अपने मानदेय के चलते मुश्किलों में चल रहे थे और आंदोलन भी कर रहे थे। सरकार का यह कदम उनके लिए काफी मददगार सिद्ध हुआ है। रसिका सुतार आशा कार्यकर्ता  वानगांव,पालघर

कोरोना काल मे आशा कार्यकर्ता बेहद गंभीर और जोखिम भरी परिस्थितियों में कम भुगतान पर काम कर रही थी।  उद्धव सरकार ने कोरोना काल मे दी गई आशा वर्करों की सेवाओं का सम्मान कर उनके मानदेय में वृद्धि की है। जिससे थोड़ी आर्थिक राहत मिली है। -    दीपा पाटील,दहानू पालघर,आशा कार्यकर्ता

आशा वर्करों को हित में सरकार लागातार कदम उठा रही है। ट्रेनिग देकर उन्हें और भी स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ा जा रहा है। ताकि उनकी सेवाओ का ज्यादा से ज्यादा लोगो को लाभ मिले।   -  डॉक्टर दयानंद सूर्यवंशी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी पालघर 


Most Popular News of this Week