Breaking News

RJD प्रत्याशी खेसारीलाल यादव के घर पर पालिका की नोटिस; कांग्रेस का आरोप – भाजपा के दबाव में कार्रवाई!

RJD प्रत्याशी खेसारीलाल यादव के घर पर पालिका की नोटिस; कांग्रेस का आरोप – भाजपा के दबाव में कार्रवाई!

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल गर्म होता जा रहा है। इसी बीच भोजपुरी सुपरस्टार और राजद प्रत्याशी खेसारीलाल यादव के मीरा रोड स्थित घर पर मीरा-भायंदर महानगरपालिका ने अवैध निर्माण के आरोप में नोटिस जारी किया है।

इस कार्रवाई ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। कांग्रेस नेता मुजफ्फर हुसैन ने आरोप लगाया है कि भाजपा के दबाव में यह नोटिस जारी की गई है। उन्होंने कहा —

“भाजपा बिहार चुनाव में राजद प्रत्याशी खेसारीलाल यादव पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। पालिका की कार्रवाई पूरी तरह राजनीतिक प्रेरित है।”

वहीं दूसरी ओर, राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा —

“इस कार्रवाई का बिहार चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। महानगरपालिका के नियम सभी के लिए समान हैं। कोई भी व्यक्ति यदि अवैध निर्माण करता है, तो कार्रवाई अनिवार्य है।”

पालिका अधिकारियों के अनुसार, खेसारीलाल यादव के घर में मंज़ूर नक्शे से बाहर कुछ अतिरिक्त निर्माण पाए गए हैं, जिसके चलते नोटिस जारी की गई है।

बिहार चुनाव के मद्देनज़र यह कार्रवाई अब पूरी तरह राजनीतिक रंग ले चुकी है। मीरा रोड और भायंदर इलाके में इस मुद्दे पर चर्चा जोरों पर है, जबकि सोशल मीडिया पर भी लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।


Most Popular News of this Week