Breaking News

श्रम मंत्री बच्चू कडू ने बोईसर एमआईडीसी का दौरा कर विराज कंपनी का किया औचक निरीक्षण

श्रम मंत्री बच्चू कडू ने बोईसर एमआईडीसी का दौरा कर विराज कंपनी का किया औचक निरीक्षण



महाराष्ट्र के श्रम राज्य मंत्री बच्चू कडू ने पालघर के बोईसर-तारापुर औद्योगिक क्षेत्र का दौरा कर विराज प्रोफ़ाइल नामक कंपनी का औचक निरीक्षण किया और श्रमिको की समस्याओं को जाना। इस दौरान उनके साथ श्रम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। श्रम राज्य मंत्री ने कहा कि श्रमिकों की औद्योगिक सुरक्षा की समीक्षा हर 15 दिन में की जाएगी।

श्रम मंत्री के दौरे की स्थानीय अधिकारियों को नही दी गई जानकारी
श्रम राज्य मंत्री का दौरा इतना गुप्त रखा गया कि इसकी जानकारी स्थानीय श्रम विभाग के अधिकारियों को भी नही दी गई। श्रम मंत्री के दौरे के संबंध में जब तारापुर के डिप्टी कमिश्नर किशोर दहिफले से पूछा गया तो उनका कहना था कि उन्हें भी श्रम मंत्री के दौरे की जानकारी नही थी।

श्रमिकों के साथ दुर्घटनाओं के किये कुख्यात है विराज

बोईसर-तारापुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित विराज प्रोफाइल कंपनी श्रमिकों के साथ दुर्घटनाओं और पीड़ितों के परिवारों को उचित मुआवजा न देने के लिए कुख्यात है। लेकिन अब तक इस कंपनी पर कोई ठोस कार्यवाही नही हो सकी है। अब इन्ही दुर्घटनाओं को संज्ञान में लेकर श्रम मंत्री ने कंपनी का औचक निरीक्षण किया है। जिससे औद्योगिक क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिकों में एक उम्मीद जगी है।


Most Popular News of this Week