Breaking News

क्राइम ब्रांच ने जब्त की व्हेल मछली की उल्टी,आरोपी गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच ने जब्त की व्हेल मछली की उल्टी,आरोपी गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई में व्हेल की उल्टी की तस्करी के कई मामले सामने आते रहते हैं। मुंबई पुलिस लगातार इनके खिलाफ एक्शन भी ले रही है। इसी कड़ी में मुंबई से फिर एक ऐसा ही मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच ने व्हेल की उल्टी के साथ आरोपी को मरीन ड्राइव इलाके के पास से गिरफ्तार किया है। जिसकी कीमत तक़रीबन 2.67 लाख के करीब बताया जा रहा है। व्हेल की उल्टी को एम्बरग्रीस या ग्रे एम्बर भी कहा जाता है, एम्बरग्रीस का इस्तेमाल परफ्यूम इंडस्ट्री में किया जाता है। इसमें मौजूद ऐल्कोहॉल का इस्तेमाल महंगे ब्रांड परफ्यूम बनाने में करते हैं। इसकी मदद से परफ्यूम की गंध लंबे वक्त तक बरकरार रखी जा सकती है। इस वजह से इसकी कीमत बेहद ज्यादा होती है।यह एक प्रतिबंधित समुद्री पदार्थ है। 

पुलिस जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय वैभव कालेकर को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने दक्षिण मुंबई के ट्राइडेंट होटल के पास से गिरफ्तार किया। अधिकारी ने कहा, एक गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया था कि वह अवैध रूप से एम्बरग्रीस बेचने की कोशिश कर रहा था। तलाशी के दौरान, अधिकारियों ने उसके पास से 2.6 किलो एम्बरग्रीस ले जाते हुए पाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वन्य पशु संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2, 39, 44, 48 (ए), 49 (बी), 57 और 51 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। 


Most Popular News of this Week