Breaking News

मुंबई पुलिस को आया धमकी भरा कॉल, मुंबई को बम से उड़ाने की मिली धमकी

मुंबई पुलिस को आया धमकी भरा कॉल, मुंबई को बम से उड़ाने की मिली धमकी

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के तीन जगहों को बम से उड़ाने से धमकी मिली है। मुंबई को दहलाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने भीड़ भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। दरअसल पुलिस को बुधवार को एक अज्ञात शख्स ने कॉल कर कहा कि मुंबई में कई प्रमुख स्थानों पर बम रखे गए हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर 112 पर एक शख्स ने फोन किया।  कॉल करने वाले ने दावा किया कि शहर में इनफिनिटी मॉल अंधेरी, पीवीआर मॉल जुहू और सहारा होटल और एयरपोर्ट पर बम रखे गए हैं। मुंबई पुलिस ने इन जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी है.अज्ञात कॉलर को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 

पुलिस अधिकारियों को इन मामलों पर गंभीरता से विचार करने का निर्देश दिया गया है। शहर के स्कूलों में बम की धमकी की कॉल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, पुलिस को पूरी तरह से जांच करने के लिए कहा गया है. बम की धमकी देने वालों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. प्रभावी सुरक्षा और जांच के उपाय किए जाएंगे. मुख्यमंत्री ने कहा, 'माता-पिता को चिंता करने की जरूरत नहीं है। आवश्यक एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं, माता-पिता को चिंता करने की जरूरत है। 


Most Popular News of this Week