Breaking News

जबरन मराठी फिल्म 'हर हर महादेव' बंद कराने पर जितेंद्र आव्हाड सहित कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज

जबरन मराठी फिल्म 'हर हर महादेव' बंद कराने पर जितेंद्र आव्हाड सहित कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज

ठाणे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड उनके समर्थकों ने जबरन मराठी फिल्म (हर हर महादेव) का शो बंद कराने की कोशिश की। बता दे कि एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड के समर्थकों ने फिल्म देखने वाले एक शख्स की पिटाई भी कर दी। शख्स ने इस आंदोलन का विरोध किया था। एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड और उनके समर्थकों का आरोप है कि फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़ा इतिहास गलत दिखाया गया है। 

दरअसल, छत्रपति शिवाजी महाराज पर बनी फिल्म 'हर हर महादेव'  को लेकर सियासत गरमा गई है. महाराष्ट्र के पुणे और ठाणे में इतिहास से छेड़छाड़ के आरोप में मराठी फिल्म 'हर हर महादेव' के खिलाफ प्रदर्शन होने के बाद फिल्म का प्रदर्शन रोक दिया गया है। एनसीपी के प्रमुख नेता जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि इस फिल्म में गलत इतिहास दिखाया जा रहा है, इसलिए मूवी का विरोध कर रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार शो जबरन बंद कराने और दर्शकों के साथ मारपीट करने के आरोप में एनसीपी  नेता जितेंद्र आव्हाड और 100 कार्यकर्ताओं के खिलाफ वर्तक नगर थाने में आईपीसी की धारा 141, 143, 146, 149, 323, 504 के तहत  मामला दर्ज किया गया है। 



Most Popular News of this Week